
पुणे में भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म
Pune Shocking News: महाराष्ट्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। इस झंकझोर कर देने वाले मामले में एक शख्स ने भैंस के बछड़े का रेप किया। बताया जा रहा है कि जब 38 वर्षीय आरोपी बछड़े को अपनी हवस का शिकार बना रहा था तो कुछ लोगों ने उसे देख लिया. फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।
घटना शहर के दक्कन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस घटना के सबूत भी लोगों ने सौंपे है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: जांब समर्थ मूर्ती चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी 8 प्राचीन मूर्तियां बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्कन इलाके में स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को कथित रूप से बछड़े के साथ रेप करते देखा। उसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की तब तक पिटाई की, जब तक वह बेहोश नहीं हुआ। बाद में नेपाल के रहने वाले आरोपी को जख्मी हालत में सैसून जनरल अस्पताल ले जाया गया।
दक्कन पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा, “स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 (Unnatural Sex) व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया? क्या वह मानसिक रूप से बीमार है या कुछ और बात है? पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह का घिनौना काम किया है?
Updated on:
29 Oct 2022 05:16 pm
Published on:
29 Oct 2022 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
