28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: रत्नागिरि में ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Ratnagiri News: रत्नागिरी में रविवार दोपहर दापोली हर्णै राज्य राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां ट्रक और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 25, 2023

Ratnagiri highway_accident.jpg

रत्नागिरि में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत (File Photo)

Ratnagiri Truck Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra Accident) का रत्नागिरी जिला एक बार फिर भयानक हादसे से दहल गया है। रविवार दोपहर दापोली हर्णै (Dapoli News) राज्य राजमार्ग पर आसूद में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां ट्रक और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई और पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक और यात्री रिक्शा के तौर पर चलने वाली मैजिक की टक्कर में जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में हर्णै के निवासी यात्री मैजिक चालक अनिल उर्फ बॉबी सारंग की भी मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: मुंबई में बारिश आते ही आफत! 24 घंटे में तीन बड़े हादसे, 4 की मौत, 3 जख्मी

हादसे की जानकारी मिलते ही दापोली पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई, जिससे यायातात प्रभावित हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को दापोली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों वह्न्नों की गति तय सीमा से अधिक रही होगी। यह भीषण हादसा आज दोपहर करीब 3.30 बजे दापोली तालुका में स्टेट हाईवे पर आसूद जोशी आली में हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लड़कियां भी शामिल हैं। खबर है कि कुछ घायलों को मुंबई शिफ्ट किया गया है।

मृतकों की पहचान मरियम तौफीक काजी (6 वर्ष), स्वरा संदेश कदम (8 वर्ष), संदेश कदम (55 वर्ष), अनिल सारंग (45 वर्ष), फराह तौफीक काजी (27 वर्ष) के तौर पर हुई है। प्रथम दृष्टया ट्रक ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।