6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘सोने की हो रही बारिश’, महाराष्ट्र के बुलढाणा में अफवाह फैलते ही हाईवे पर उमड़ी भीड़

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का प्रकोप थमा नहीं है। इन सब के बीच बुलढाणा में एक अफवाह के फैलते ही बड़ी तादात में लोग मुंबई-नागपुर हाईवे पर पहुंच गए। दरअसल किसी ने सोना बरसते हुए देखने का दावा किया तो किसी ने कहा मोती गिर गए हैं।

2 min read
Google source verification
Rumors Gold Rain in Mumbai-Nagpur Highway in Buldhana

'सोने की हो रही बारिश', महाराष्ट्र के बुलढाणा में अफवाह फैलते ही हाईवे पर उमड़ी भीड़

Gold Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में बरसात का कहर जारी है। इन सब के बीच बुलढाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं यहां अफवा फैली की सोने की बरसात हो रही है। यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग मुंबई-नागपुर हाइवे पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इस अफवाह के बाद लोग सोना बिनने के लिए मौके पर पहुंचे।

ज्ञात हो कि बुलढाणा जिले के डोनगांव के करीब अफवाह फैली की सोने की बरसात हो रही है। साथ ही आसमान से सोने के मोती गिर रहे हैं। यह बात आग की तरह तेजी से फैल गई और लोग सोना बटोरने के लिए यहां भागने लगे। कुछ ही देर में हाईवे में इतनी भीड़ जमा हो गई कि ट्रैफिक जाम हो गया।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी, अब तक 120 लोगों की हुई मौत

जिले के डोनगांव की तरफ वाली औरंगाबाद नागपुर हाइवे पर सोसाइटी कॉम्प्लेक्स से मादणी काटा तक की सड़क के किनारे कुछ लोगों ने यह दावा किया कि आसमान से आभूषण बरस रहे हैं। जिसके बाद जिन्हें यह रत्न दिखाई दिए वे लोग इसे बटोरने लगे। इन लोगों की बात सुनकर अन्य लोग भी सड़कों की तरफ आकर बैठ गए और सोना ढूंढने लगे।

मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से हाईवे की इस सड़क पर सामने से आती हुई ट्रकों और अन्य गाड़ियां रोक दिया गया। जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है। ट्रक वाले हॉर्न बजाते रहे लेकिन स्थानीय लोग सोना खोज रहे थे।

वहीं इस पूरी घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच में पाया कि ये नकली आभूषण हैं। पुलिस ने पाया जो लोगों को मिली है वह आर्टिफिशियल ज्वेलरीज है। ऐसा अनुमान जताया गया कि वहां से गुजरने वाली किसी गाड़ी में से महिला ने टूट जाने के कारण इसे फेक दिया होगा। यह भी अनुमान जताया जा रहा है कि स्नेचर ने किसी महिला से ये आभूषण छीने होंगे। बात में जब लोगों की गहनों की सच्चाई के बारे में पता चला तो वे निराश हो गए।