6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समृद्धी महामार्ग पर फिर हादसा! नागपुर से शिर्डी जा रही कार में जलकर 3 की मौत

Samruddhi Mahamarg Accident: दुर्घटनाग्रस्त कार नागपुर से शिरडी जा रही थी। बुलढाणा के पास देउलगांव पोल गांव के पास कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 29, 2023

Gondia Balaghat  road_accident_.jpg

महाराष्ट्र के गोंदिया में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 2 युवकों की मौत

Maharashtra Buldana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा आधी रात को हुआ। हादसे के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। दुर्भाग्य से कार सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर समृद्धी महामार्ग पर लगे इम्पैक्ट बैरियर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार सवार मृतक जख्मी हो गए थे, जिस वजह से वह समय पर कार से बाहर नहीं निकल सके। यह भी पढ़े-Kalyan: डोंबिवली में कुत्ते को नहलाते समय झील में डूबे भाई और बहन, शव बरामद

दुर्घटनाग्रस्त कार नागपुर से शिरडी जा रही थी। बुलढाणा के पास देउलगांव पोल गांव के पास कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में कार आग की लपटों में घिर गई और बुरी तरह जल गई। यहां तक की कार और उसमें सवार मृतक लोगों को भी पहचानना मुश्किल हो गया।

जबकि, हादसे में घायल व्यक्ती को दुसरबीड अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। हादसे के बाद समृद्धी महामार्ग के मुंबई कॉरिडोर पर कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। तीनों शवों को दुसरबीड अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने कहा, कार में मिले शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच चल रही है।