
नाबालिग से रेप फ़ाइल फोटो।
Maharashtra Sangli News: महाराष्ट्र में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार तमाम पहल करती है, लेकिन चंद पुलिसकर्मियों की करतूतों से न केवल वर्दी पर बल्कि पुलिस के काम करने के तरीके पर भी दाग लग जाता है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सांगली जिले से सामने आया है। आरोप है कि सांगली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पुलिस रेड से बचाने के बदले न केवल रिश्वत ली, बल्कि शारीरक शोषण भी किया। आरोप है कि सांगली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पुलिस रेड से बचाने के लिए न सिर्फ लाखों रुपयों की रिश्वत ली, बल्कि एक नाबालिग लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न भी किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी फ़िलहाल सलाखों के पीछे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल ने मज़बूरी का फायदा उठाते हुए एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की से बार-बार बलात्कार किया। यह भी पढ़े-पुणे में दर्दनाक हादसा, बेकाबू टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 3 की मौके पर ही मौत
अधिकारियों ने बताया कि सांगली के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी कांस्टेबल को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
सांगली के पुलिस अधीक्षक डॉ. बसवराज तेली ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित करने का आदेश दिया। कांस्टेबल के खिलाफ कथित तौर पर बांग्लादेश से अवैध तरीके से आई 17 वर्षीय पीड़िता से कई मौकों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता सांगली में एक अन्य महिला के साथ रहती थी।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता को पुलिस से बचाने के एवज में दो लाख रुपये और लड़की को आश्रय देने वाली महिला से पांच लाख रुपये लिए थे। आरोपी कांस्टेबल ने महिला व नाबालिग पीड़िता से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह उन्हें पुलिस छापेमारी की खबर पहले देकर सतर्क करेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
Published on:
04 Feb 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
