8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: 2 बच्चे और माता-पिता… घर में 4 लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप

Satara Patan News: शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 21, 2023

Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Maharashtra Satara News: महाराष्ट्र के सतारा (Satara) जिले के पाटन से शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक मकान में दो बच्‍चों के साथ एक परिवार चार सदस्‍यों के शव मिले हैं। सतारा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू दी है। स्थानीय पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सतारा के पाटन तालुक के संणबुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में मिलने से हड़कंप मच गया है। घर में माता-पिता और उनके दो बच्चे मृत मिले है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या हत्या? पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है। यह भी पढ़े-रायगढ़ लैंडस्लाइड: इरशालवाडी में 36 घंटे से बचाव अभियान जारी, 16 शव बरामद, 119 ग्रामीण अब भी लापता

बताया जा रहा है कि यह एक किसान परिवार है। परिवार के चार सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में पाए जाने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई हैं। गांव वालों का दावा है कि रात को परिवार एक साथ सोया था। लेकिन सुबह होने के बावजूद भी कोई घर से बाहर नहीं निकला। इस बीच घर में उनके फोन भी लगातार बज रहे थे। इससे ग्रामीणों को गड़बड़ी का शक हुआ और उन्होंने एकजुट होकर घर का दरवाजा खोला। जिसके बाद यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

मृतकों की पहचान आनंद जाधव, उनकी पत्नी सुनंदा जाधव, बेटे संतोष जाधव और विवाहित बेटी पुष्पलता धस के तौर पर हुई हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चारों की मौत का कारण जानने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। पड़ोसियों व रिश्तेदारों के बयान दर्ज किये जा रहे है।