9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी, सप्लीमेंट्री परीक्षा स्थगित

Mumbai Schools Closed Tomorrow: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कल होने वाली 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 10वीं के स्थगित पेपर 2 अगस्त को होंगे जबकि 12वीं के पेपर 11 अगस्त को होंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 19, 2023

Mumbai imd_rain_alert_maharashtra.jpg

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के स्कूलों में कल छुट्टी

Maharashtra School Holiday: मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल (20 जुलाई) भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी की घोषणा (School Closed Today) की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात जो देखते हुए यह आदेश दिया हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य के अन्य हिस्सों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। साथ ही कल होने वाले दसवीं और बारहवीं के सप्लीमेंट्री पेपर भी स्थगित कर दिए गए हैं। पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। यह भी पढ़े-Kalyan: लोकल ट्रेन से उतरते के बाद हाथ से छूटा 4 महीने का बच्चा, नाले में डूबा, मां की चीख सुन कांपा कलेजा!


सप्लीमेंट्री एग्जाम स्थगित

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कल होने वाली 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 10वीं के स्थगित पेपर 2 अगस्त को होंगे जबकि 12वीं के पेपर 11 अगस्त को होंगे।

वहीँ, पालघर जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 20 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। साथ ही कलेक्टर ने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर संजय मीणा (Sanjay Meena) ने भारी बारिश को देखते हुए कल (20 जुलाई) जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।


मुंबई, ठाणे, पालघर में कल भी भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुवार को भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि आईएमडी ने आज पालघर, रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मुंबई, ठाणे, और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक्शन मोड में सीएम शिंदे-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, विभागीय आयुक्त के संपर्क में हूं। बारिश की वजह से नागरिकों को दिक्कत न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन, SDRF, NDRF को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।"