9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय रैना की मां को आई सुनील पाल का चेहरा देखकर उल्टी! ऐसे लिया बेटे का बदला VIDEO

Samay Raina Mother On Sunil Pal: समय रैना और उनकी मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉमेडियन सुनील पाल का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसे अब लोग पुराना बदला भी मान रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
समय रैना और उनकी मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉमेडियन सुनील पाल का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसे अब लोग पुराना बदला भी मान रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...

समय रैना की मां ने उड़ाय सुनील पाल का मजाक

Samay Raina Mother On Sunil Pal: फेमस कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने अनोखे ह्यूमर और व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार महफिल समय ने नहीं, बल्कि उनकी मां ने लूट ली है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो की जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने दोनों बेटों के साथ समय रैना के घर पहुंची थीं। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अर्चना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्हें समझ आ गया कि समय के अंदर कॉमेडी के जींस आखिर आए कहां से हैं।

समय रैना की मां ने उड़ाया सुनील पाल का मजाक (Samay Raina Mother joke On Sunil Pal face)

समय रैना जब अर्चना को अपने घर का टूर करवा रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया। अर्चना ने बड़े प्यार से उनकी मां का हालचाल पूछा और कहा, "समय बता रहा था कि आपकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है?" इस पर समय की मां ने जो जवाब दिया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने कहा, "हां, थोड़ी बीमार हूं, बस अभी उल्टी हो गई।"

अर्चना पूरन सिंह संग समय रैना की मां कर रही थीं बात (Archana Puran Singh house tour samay raina)

समय ने जब शरारत भरे अंदाज में अपनी मां से पूछा कि, "मम्मी, आखिर आपने ऐसा क्या देख लिया कि उल्टी हो गई?" तो उनकी मां ने बिना पलक झपकाए जवाब दिया, "कुछ नहीं देखा, बस सुनील पाल की शक्ल देख ली!" यह सुनते ही अर्चना पूरन सिंह और समय रैना ठहाके मार कर हंसने लगे। अर्चना ने हैरान होते हुए कहा, "समय, अब मुझे पता चला कि तुम्हारा ह्यूमर कहां से आता है। तुम्हारी मां ने तो वाकई किलर जोक मारा है!"

सुनील पाल के साथ पुराना है विवाद (Sunil Pal and Samay Raina Controversy)

समय की मां का ये मजाक एक तरह का सुनील पाल के लिए गुस्सा था। जो अचानक नहीं आया था। दरअसल, पिछले साल 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर तीखा हमला बोला था। सुनील ने एक इंटरव्यू में उन्हें 'समाज का धब्बा' और 'आतंकवादी' तक कह दिया था।

सुनील का मानना था कि गंदी भाषा और अश्लील कंटेंट फैलाने वाले इन क्रिएटर्स को कम से कम 10 साल की जेल होनी चाहिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच की कड़वाहट कम हुई थी और उन्होंने एक विज्ञापन के लिए हाथ भी मिलाया था, लेकिन समय की मां के इस हालिया कमेंट से साफ है कि वे अपने बेटे के खिलाफ कही गई उन पुरानी बातों को अभी तक भूल नहीं पाई हैं।