
Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को भीषण हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महाराष्ट्र राज्य परिवहन की शिवशाही बस (ST Bus Accident) के पलटने से हुआ। पुलिस ने बताया कि भंडारा से गोंदिया जा रही एसटी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई और दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर तौर पर घायल हुए है।
गोंदिया पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन (ST Bus) की एक बस आज अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटनास्थल से सामने आये वीडियो में बस के आसपास भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जबकि कुछ पीड़ित वाहन के करीब बैठे है। घायलों की सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन एम्बुलेंस के साथ मौके पर मौजूद है। क्रेन की मदद से बस को हटाया जा रहा हैं।
यह हादसा गोंदिया जिले के गोंदिया-अर्जुनी रोड पर बिंद्रावन टोला गांव में हुई। बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।
सीएमओ (CMO) द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ''भीषण दुर्घटना में राज्य परिवहन शिवशाही बस पलट गई। घटना स्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली गई है। घायलों का तत्काल और उचित इलाज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।“
Published on:
29 Nov 2024 03:51 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
