
TET पेपर लीक पर विपक्ष का जोरदार हमला, फोटो सोर्स- ANI
Maharashtra TET Exam Postponed: महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र परीक्षा से 24 घंटे पहले लीक होने के बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। इस महा-घोटाले को लेकर विपक्ष ने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर चौतरफा हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने सरकार की प्रशासनिक नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए परीक्षा स्थगित होने की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह परीक्षा रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन ठाणे में सामने आई घटना (पेपर लीक) के बाद हमने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पूरे महाराष्ट्र में 1,728 केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 6,00,125 उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। वे अपनी पढ़ाई जारी रखें, नई तारीखों का एलान जल्द होगा।'
TET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पेपर लीक ने मेहनत करने वाले लाखों छात्रों और उनके माता-पिता को गहरी निराशा में धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस भर्ती परीक्षा और अब TET परीक्षा में पेपर लीक होना सरकार की बड़ी विफलता है। वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि जो सरकार निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं तक नहीं करा सकती, उसे सत्ता में रहने का क्या अधिकार है। उन्होंने मांग की कि केवल छोटे आरोपियों पर नहीं, बल्कि पूरे रैकेट के पीछे मौजूद बड़े लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने NEET पेपर लीक विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं में भी यह संदेश जा रहा है कि मौजूदा व्यवस्था में उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।
Published on:
27 Jun 2026 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
