10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane News: सांप काटने के घंटों बाद भी मासूम को नहीं नसीब हुआ इलाज, तोड़ा दम, प्रशासन पर उठे सवाल

Thane News: शाहपुर तालुका से जुड़े एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टेम्बा स्वास्थ्य केंद्र की टीम हर दिन सर्पदंश सहित लगभग 15 से 20 रोगियों का इलाज करती है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 04, 2022

Girl dies due to snake bite in Thane

ठाणे में सांप के काटने से बच्ची की मौत

Maharashtra Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूरदराज के गांव में कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिलने से सांप के काटने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। शाहपुर (Shahapur) के वैतरणा पाड़ा (Vaitarna Pada) की बच्ची को शनिवार तड़के सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे घर से एक किलोमीटर दूर स्थित टेम्बा स्वास्थ्य केंद्र (Temba Health Centre) ले जाया गया।

जहां से बच्ची को खारडी ग्रामीण अस्पताल (Khardi Rural Hospital) में रेफर कर दिया गया और खारडी से उसे शाहपुर उप-जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस प्रक्रिया में दो घंटे का समय बर्बाद हो गया। जिस वजह से बच्ची ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra: पालघर में दवा कंपनी से लीक हुई जहरीली गैस, 1 की मौत, 4 लोग अस्पताल में एडमिट

शाहपुर तालुका से जुड़े एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टेम्बा स्वास्थ्य केंद्र की टीम हर दिन सर्पदंश सहित लगभग 15 से 20 रोगियों का इलाज करती है।

लेकिन यह स्वास्थ्य केंद्र आपातकालीन मामलों को संभालने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित नहीं है। जबकि इस मामले में मरीज एक दो साल की बच्ची थी, इसलिए उसे विशेष देखभाल की आवश्यकता थी।

अधिकारी ने बताया कि टेम्बा स्वास्थ्य केंद्र को सभी सुविधाओं से अपग्रेड किए जाने तक मरीजों को रात के समय इलाज के लिए सीधे ग्रामीण अस्पताल या उप-जिला अस्पताल लेकर जाना चाहिए।

वहीँ, ठाणे जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष पवार (Subash Pawar) ने मामले को देखने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय शुरू करने का आश्वासन दिया है।