
महाराष्ट्र के सोलापुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी
Goods Train Derailed in Solapur in Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां सोलापुर से पुणे की ओर जा रही एक मालगाड़ी करमाला तालुका में पटरी से उतर गई। रेल प्रशासन मौके पर मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना करीब रात 3 बजकर 40 बजे हुई। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीमेंट ले जा रही मालगाड़ी के दो इंजन और दो डिब्बे पटरी केम के पास पटरी से उतर गए। घटना के बाद ट्रेन का इंजर खेत में घुस गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मुंबई से कर्नाटक की ओर जाने वाली ट्रेनें फंस गयी और अब देरी से चल रहीं है। यह भी पढ़े-Raigad: कशेडी घाट पर हादसा, क्लोरीन गैस सिलेंडर से भरी ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 घंटे बाद बचाया गया ड्राइवर
वहीँ, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई। फ़िलहाल पटरी दुरुस्ती के साथ ही इंजन व डिब्बे को पटरी पर रखने का काम चलाया जा रहा है। हालांकि, ट्रेन के इंजन के बेपटरी होने से कुछ ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
पटरी से उतरी मालगाड़ी लूप ट्रैक पर थी। इसलिए अधिक समय तक रूट पर ट्रेनों का यातायात बंद नहीं किया गया और हादसे के कुछ समय पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी। रेल अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर इस रूट पर रेल यातायात बहाल किया गया। अभी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं है। रेल प्रशासन ने कहा कि जांच के बाद ही इस हादसे की वजह सामने आएगी।
Published on:
4 Sep 2022, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.