21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के अकोला में लव मैरिज को लेकर बवाल, दो गुट भिड़े, बरसाए पत्थर, 14 पर केस दर्ज

Akola Violence: खबरों के मुताबिक यह घटना अवैध शराब की दुकान और प्रेम विवाह के चलते हुई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 21, 2023

mumbai_police.jpg

अकोला में हिंसा

Maharashtra Akola Clash: महाराष्ट्र के अकोला के संवेदनशील अकोट फेल (Akot Fail) इलाके में प्रेम विवाह को लेकर बीती रात जमकर उपद्रव हुआ। दो गुटों के आमने-सामने आ जाने से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गयी। एक गुट ने दूसरे गुट के घरों पर पथराव किया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पूरे इलाके में स्थिति पर काबू पाया।

खबरों के मुताबिक यह घटना अवैध शराब की दुकान और प्रेम विवाह के चलते हुई है। एक समूह द्वारा दूसरे समूह की बस्ती पर पथराव किया गया। जिसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए तनाव का माहौल बन गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल अकोटफेल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो गया हैं। अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। यह भी पढ़े-मणिपुर की तरह महाराष्ट्र में भी दंगा कराने की साजिश… इस नेता का BJP पर गंभीर आरोप


14 लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात को अकोट फेल पुलिस थाना क्षेत्र के भीमनगर और पड़ोसी कादरी पुरा चौक पर हुई। घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के 14 लोगों पर दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने भीमनगर में कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा। दोनों गुटों ने कुछ घरों पर पथराव किया। दोनों पक्षों के सात-सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

6 महीने पहले हुआ था दंगा

छह महीने पहले अकोला में दो गुटों के बीच दंगा भड़क गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पांच दिन कर्फ्यू लगाया गया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस अकोला के संरक्षक मंत्री हैं। फिलहाल अकोला में अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। हालांकि शहर में हालात फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।