8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों को प्रचंड नुकसान, फसल बीमा के लिए मिले 50 लाख आवेदन

Maharashtra Crop Insurance: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र किसान को उनके दावे पर कम से कम 1,000 रुपये मिले। फसल क्षति के आकलन का काम पूरा हो चुका है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 15, 2022

maharashtra_rain imd update

महाराष्ट्र में सुस्त पड़ा मॉनसून! कब शुरू होगी तेज बारिश

Maharashtra Unseasonal Rains Crop Insurance: महाराष्ट्र के किसानों को इस साल बेमौसम बारिश के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी खुद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री द्वारा बताये गए आंकड़ों से सामने आई है। राज्य सरकार को अब तक फसल बीमा के लिए 50 लाख से ज्यादा आवेदन मिले है।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने गुरुवार को बताया कि फसल बीमा के लिए पात्र किसानों को उनके दावों पर कम से कम 1,000 रुपये दिए जाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सत्तार ने कहा कि फसल बीमा के लिए 50 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी उन आवेदनों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़े-'अमित शाह नहीं PM मोदी करें मध्यस्थता', महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद पर बीजेपी सांसद उदयनराजे भोसले का बड़ा बयान


2,313 करोड़ रुपये वितरित किए गए

अब्दुल सत्तार ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र किसान को उनके दावे पर कम से कम 1,000 रुपये मिले। फसल क्षति के आकलन का काम पूरा हो चुका है। अभी तक 1,902 करोड़ रुपये की राशि किसानों में वितरित की जा चुकी है। जबकि अभी कुल 2,313 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जानी बाकि है।"

मानसून के बाद की बारिश के कारण फसल के नुकसान के बारे में पूछे जाने पर शिंदे सरकार के मंत्री ने कहा कि यह समस्या बहुत पहले नहीं थी, लेकिन हाल के वर्षों में यह लगातार हो रही है।


समिति गठित करने का प्रस्ताव

उन्होंने कहा, “ राज्य सरकार ने प्रस्ताव पेश किया है कि इस मुद्दे के समाधान के लिए एक समिति गठित की जाए। इससे पहले रबी की फसल को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी बारिश बार-बार नहीं होती थी। हमने इस वजह से फसल नुकसान के लिए अब तक किसानों को 760 करोड़ रुपये दिए हैं।”

कृषि मंत्री सत्तार ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक के बाद समिति के दायरे और ढांचे को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।