1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे अहम, मुंबई-पुणे समेत 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Maharashtra Weather News: आज सुबह से ही विभिन्न जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अगले तीन दिनों तक मुंबई और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने के आसार है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 18, 2023

maharashtra_weather_news.jpg

दिवाली पर बारिश की संभावना

Mumbai Pune Rain Update: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश देखने को मिल रही है। कई जिलों में अच्छी बारिश के कारण फसलों के विकास में भी तेजी आ गयी है। जबकि कुछ जगहों पर अभी भी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ‘ओरेंज अलर्ट’ (Maharashtra Weather Alert) जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और पुणे समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से कई शहरों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पुणे, मुंबई, पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़ जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के बाकि जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। यह भी पढ़े-Ganesh Chaturthi 2023: लालबाग से लेकर अंधेरी के राजा तक, मुंबई के 5 पंडालों में जरूर करें बप्पा के दर्शन

इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि कोंकण में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी। मध्य भारत में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि कोंकण और घाट में छिटपुट स्थानों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी।

महाराष्ट्र में बारिश का दौर शुरू होने से सबसे ज्यादा किसानों को राहत मिली है। आज सुबह से ही विभिन्न जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अगले तीन दिनों तक मुंबई और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने के आसार है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक, मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर और पश्चिमी उपनगर में रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक क्रमश: 6.71 मिमी, 20.69 मिमी और 15.78 मिमी औसतन बारिश हुई। जबकि मुंबई शहर और उपनगरों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Story Loader