7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: 72 घंटे का अलर्ट! मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल

Mumbai Weekend Mausam: बारिश के बाद शहर में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 24, 2023

mumbai_rains.jpg

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का मंडराया खतरा

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिला समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खासकर वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर मुंबई शहर और उपनगरों में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 25 और 26 नवंबर को मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि विदर्भ क्षेत्र के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रत्नागिरी जिले में आज से बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। यह भी पढ़े-जज्बे को सलाम! सिर पर चोट, शरीर पर कई घाव... फिर भी हजार किमी दूर जाकर डॉक्टर ने किया फेफड़ा ट्रांसप्लांट


क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज?

दरअसल बंगाल की खाड़ी में बनी कम दबाव की बेल्ट का असर देश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में माहौल खराब हो गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी हवाएं पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं, जिससे तमिलनाडु तट पर बारिश हो रही है। यह जल्द ही केरल और आसपास के इलाकों तक पहुंच जाएगा।

आंधी, बिजली के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मुंबई में कुछ स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट और तूफानी हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद शहर में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।

25 से 26 नवंबर के बीच मुंबई में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (24 नवंबर) बादल छाये रहेंगे। जबकि 25 और 26 नवंबर को शहर में अच्छी बारिश हो सकती है। 27 नवंबर को मौसम में फिर बदलाव होगा। इससे पहले 9 नवंबर को मलाड, मुलुंड, गोरेगांव और ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई थी।

विदर्भ में नहीं होगी बारिश!

हालांकि विदर्भ क्षेत्र में बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने नागपुर, गोंदिया, चंद्रपूर समेत विदर्भ के अन्य जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने के आसार है। गढ़चिरौली जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान नागपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।