
महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, बारिश के साथ बप्पा का आगमन!
Maharashtra Rain Alert: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2023) की धूम मच चुकी है। मंगलवार को गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग (IMD Mumbai) ने सोमवार तक मुंबई व उससे सटे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालाँकि शनिवार को दिनभर मुंबई व उपनगरों में कुछ खास बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 19 सितंबर यानि गणेश चतुर्थी पर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसलिए माना जा रहा है कि गणेश जी के आगमन के दौरान बारिश बाधा नहीं बनेगी।
मौसम विभाग के अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य भर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से 21 सितंबर तक राज्य में ज्यादा बारिश की संभावना फ़िलहाल नहीं है। चूंकि आज गणपति के आगमन से पहले का आखिरी रविवार है, इसलिए खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार की तरफ निकल रहे है। ऐसे में बारिश का कमजोर होना उनके लिए अच्छी बात है। यह भी पढ़े-Mumbai Local Train: अंबरनाथ-बदलापुर के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल, सेंट्रल लाइन पर लड़खड़ाई लोकल सेवा
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक, मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर और पश्चिमी उपनगर में शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक क्रमश: 3.94 मिमी, 8.83 मिमी और 2.84 मिमी औसतन बारिश हुई। जबकि मुंबई शहर और उपनगरों में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। वहीँ, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गयी है।
48 घंटे में कहा होगी भारी बारिश?
रविवार को ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नंदुरबार, नाशिक और धुले जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ, सोमवार को सिर्फ पालघर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पालघर में एकाकी स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। आज नाशिक और नंदुरबार के घाट इलाकों में भीषण बरसात की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
इसके अलावा दक्षिण कोंकण में रायगढ़ और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सोमवार को राज्यभर में हलकी से मध्यम बारिश की ही संभावना है। उसके बाद, मंगलवार और बुधवार दोनों दिन उत्तरी कोंकण के साथ-साथ दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसलिए संभावना है कि डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के दौरान भी मुंबईकरों के साथ-साथ ठाणे और पालघर इलाके के नागरिकों को बारिश से कोई परेशानी नहीं होगी।
उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र को राहत की उम्मीद
महाराष्ट्र में मराठवाडा के किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) ने कहा, मॉनसून की मौजूदा स्थिती को देखें तो उत्तरी मध्य महाराष्ट्र को सक्रिय बारिश से फायदा हो सकता है। लेकिन बारिश की कमी झेल रहे अन्य क्षेत्रों को लेकर चिंता कायम है।
Published on:
17 Sept 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
