9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा; मुंबई में सबसे कम तापमान दर्ज

Maharashtra Cold Weather News: मुंबई के कोलाबा में इस सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। वहीं, मराठवाड़ा सहित विदर्भ पश्चिम महाराष्ट्र में तापमान में कमी आने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 24, 2022

maharashtra_cold_weather.jpg

महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तापमान (Maharashtra Weather News) में बड़ी गिरावट आई है। अचानक पारा लुढ़कने से सुबह और शाम के वक्त गलन महसूस (Cold Weather) हो रही है। उधर, मुंबई (Mumbai Weather) में भी सर्द हवाओं के आगमन से ठंड बढ़ी है और शहर में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

मुंबई के कोलाबा में इस सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। वहीं, मराठवाड़ा सहित विदर्भ पश्चिम महाराष्ट्र में तापमान में कमी आने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धुले जिले में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़े-मुंबई में फिर प्रदूषण का सितम! इन इलाकों की हवा बेहद खराब, 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

धुले शहर समेत जिले का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस वजह से लोग जगह-जगह अलाव जला रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या भी कम हो गई है। रात में भी सड़कें सुनसान होती जा रही हैं।

लेकिन ठंड का यह मौसम रबी सीजन की फसलों के लिए अच्छा है। ठंड का बढ़ना फसल के अधिक पैदावार के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे किसान भी राहत की सांस ले रहे है। बढ़ती ठंड के कारण बाजार में गर्म कपड़ों और अंगीठी जलाने वाली चीजों की मांग बढ़ गई हैं।

परभणी जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। यहां पिछले हफ्ते गायब हुई ठंड फिर से लौट आई है। परभणी में पिछले चार दिनों से सर्दी के तीखे तेवर दिख रहे है। लगातार तीन दिनों से परभणी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर स्थित है। पूरे जिले में पारा गिरने के साथ ही हवा में ओस भी बढ़ी है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सतारा जिलों में भी तापमान में कमी आई है-

इस बीच, मुंबई में इस सर्दी का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कोलाबा में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद से मुंबई में ठंडी का जोर बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। शहर से सटे जिलों में तो लोग ठंड से खुद को बचाने के लिए अलाव जलाये नजर आये।