scriptMaharashtra Monsoon: महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में होगी प्री-मानसून बारिश, मुंबई को राहत नहीं, जानें IMD अपडेट | Maharashtra Weather Forecast Mumbai Monsoon Raigad Pune Nasik Kolhapur NAGPUR Amravati AKOLA Rain Thunderstorm Lightning Alert | Patrika News

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में होगी प्री-मानसून बारिश, मुंबई को राहत नहीं, जानें IMD अपडेट

locationमुंबईPublished: May 30, 2023 03:54:59 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Weather Alert: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मुंबई, ठाणे और पालघर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

maharashtra_weather_alert.jpg

महाराष्ट्र के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Maharashtra Monsoon News: महाराष्ट्र में मॉनसून 2023 के दस्तक देने में अब कुछ दिन ही रह गए है। कई दिन ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस समय बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस वजह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहे है। महाराष्ट्र में भी कभी बारिश तो कभी चुभने वाली धूप हो रही है। आज मौसम विभाग ने राज्य (Maharashtra Weather Forecast) के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र के लगभग सभी जिलों में आज (30 मई) मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने किया है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों को छोड़कर बाकि सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने, बिजली चमकने व बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मुंबई, ठाणे और पालघर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून की होगी लेट एंट्री! मुंबई में इस दिन दे सकता है दस्तक

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जगहों पर प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मुंबई और इससे करीब सटे तटीय इलाकों में लोगों को चिपचिपी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हवा में नमी अभी कम नहीं हुई है।
अगले 24 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ में आंधी के साथ बिजली गिरेगी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे, नासिक, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, अमरावती, अहमदनगर, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, परभणी, बीड, जालना, हिंगोली, नांदेड, अकोला, लातूर, उस्मानाबाद, अमरावती, गढ़चिरौली, गोंदिया, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर, धुले, नंदुरबार, जलगाँव, कोल्हापुर, औरंगाबाद के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि बीड और जालना को छोड़कर अन्य जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों से अपनी फसलों का ध्यान रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीँ, लगातार बेमौसम बारिश से कई जिलों में गर्मी कम हुई है और हवा में नमी आ गई है। इससे पहले रविवार हिंगोली, भंडारा, गोंदिया, नागपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। कई जगह ओले भी पड़े और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अच्छी बारिश हुई।

Monsoon Latest Update कई दिनों बाद आगे बढ़ा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-
monsoon_latest_update.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो