
मुंबई में मॉनसून के आने से गर्मी से मिली राहत
Mumbai Weather News: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मॉनसून बारिश ने जोरदार वापसी की है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में लगभग एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद आज तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। इससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के दौरान कोंकण में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की भी उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई शहर और उपनगरों में शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीँ, मौसम विभाग ने ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर 9 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बादलों की गड़गड़ाहट भी होगी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में भारी बारिश का इंतजार खत्म! अगले 48 घंटे अहम, IMD ने दी बड़ी अपडेट
मुंबई में यातायात प्रभावित
मुंबई आज सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। मुंबई में निचले इलाकों में जलभराव देखा गया। बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कुछ व्यस्त सड़कों पर बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया। भारी बारिश के कारण अंधेरी और मलाड सबवे (Malad subways) को कुछ समय के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
शहर से ज्यादा उपनगरों में बारिश
जबकि मुंबई क्षेत्र में अगले 36 घंटों में बहुत भारी बारिश होगी और उसके बाद बारिश का जोर थोड़ा कम होगा, लेकिन बारिश का यह दौर गणेशोत्सव तक जारी रहने की उम्मीद है। वसई, विरार, ठाणे और कल्याण क्षेत्र में मुंबई शहर की तुलना में आज अधिक बारिश दर्ज हुई। IMD के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 8 बजे के बाद महज छह घंटों में कोलाबा मौसम केंद्र में 21.2 मिमी और सांताक्रुज़ मौसम केंद्र में 36.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छी खबर
मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले दो सप्ताह महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
Published on:
07 Sept 2023 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
