6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: महाराष्ट्र के 6 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, मुंबई में बेमौसम बारिश से बदला मौसम

Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मुंबई और इसके आसपास के जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 26, 2023

rain_in_mumbai.jpg

मुंबई में बारिश, येलो अलर्ट जारी

Mumbai Weekend Mausam: मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से मौसम ने बड़ी करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार को मुंबई और इसके आसपास के ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

ठाणे में बिजली गिरने से आग लगी

राज्य में कई जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हुई है। मुंबई व उपनगरों में रविवार सुबह से ही बदल छाए है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट ने मौसम में बदलाव को जारी रखा। जबकि ठाणे और पालघर जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ठाणे में एक इमारत में आग लग गई। यह भी पढ़े-Weather Update: 72 घंटे का अलर्ट! मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल


नासिक में ओले गिरे

पुणे जिले के अंबेगांव, खेड और अहमदनगर जिले के पारनेर तालुका में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। नासिक के ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों पर गौर करें तो बेमौसम बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

लुढ़का पारा

बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मुंबई में रविवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जो अब तक 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। रविवार सुबह मुंबई का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 78% थी।

कहां-कहां अलर्ट?

मौसम विभाग ने आज जलगांव, नाशिक, धुले, नंदुरबार, औरंगाबाद और जालना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

आईएमडी मुंबई के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने से दक्षिण महाराष्ट्र में मौसम बदला है। इसके कारण वीकेंड पर पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व से आने वाली बाष्प युक्त हवाएं पश्चिम से आने वाली हवाओं के साथ मिल रही हैं, नतीजतन शाम में बारिश और बादल गरज रहे है।

आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के तट पर एक ट्रफ रेखा बन गई है जिसके कारण महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां हो रही है। यह ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ रही है जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ हिस्सों सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।