6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मुंबई-पुणे समेत अन्य जिलों में लुढ़केगा पारा

Maharashtra Weather News: अगले 48 घंटों में नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की संभावना है। जबकि पुणे, अहमदनगर जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 09, 2023

maharashtra_cold_update.jpg

मुंबई में 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के कई जिलों में कड़ाके की ठंड (Maharashtra Cold Wave) पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में भी पारा काफी नीचे गिरा है। जबकि अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। जिसके चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नासिक और जलगांव समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक, महाराष्ट्र में कहीं-कहीं तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया गया है। अगले दो दिनों में उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ शहरों, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जलगांव, धुले, सोलापुर, नासिक, परभणी जिलों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-मुंबई में बढ़ेगी ठंड! 15 डिग्री से नीचे लुढ़केगा पारा, जानिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

उधर, धुले शहर क्षेत्र में आज सुबह न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिस वजह से लोग सुबह से ही अंगीठी के आगे बैठे दिखे. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ, शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री था। पिछले चार दिनों से धुले शहर क्षेत्र में रोज सुबह कोहरे की चादर नजर आ रही है। इससे लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ा है।

औरंगाबाद में भी एक दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। यहां रविवार को तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि यहां अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। जबकि हिंगोली में भी पारा लुढ़का है।

वहीँ, मुंबई में अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।


इन जिलों पर 48 घंटे पड़ेंगे भारी!

अगले 48 घंटों में नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की संभावना है। जबकि पुणे, अहमदनगर जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा राज्य के विदर्भ के कुछ हिस्सों में, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद में शीतलहर चलने से लोगों की मुसीबत बढ़ेगी।