6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rains: मॉनसून की विदाई! फिर भी होगी बारिश, मुंबई-ठाणे में बन रहे हालात

Maharashtra Monsoon Update: मौसम विभाग की मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 11, 2023

Maharashtra Weather rain

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश रहेगी जारी

Mumbai Thane Weather: महाराष्ट्र से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मुंबई और पुणे से 6 अक्टूबर को वापस जाने के बाद मॉनसून 9 अक्टूबर तक पूरे महाराष्ट्र से वापस चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को औपचारिक रूप से राज्य से मॉनसून की वापसी की पुष्टि की। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, चूंकि इस साल मॉनसून की वापसी जल्दी हुई है, इसलिए राज्य में पिछले दो वर्षों की तुलना में बारिश के दिनों की संख्या भी घटी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूम होगी और लोगों को अक्टूबर की गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर सुबह के समय गर्मी का एहसास अधिक होगा। आईएमडी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से मुंबई शहर व पड़ोसी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक है। यह भी पढ़े-Girl Scheme: महाराष्ट्र में बेटियों के लिए ‘लेक लाडकी योजना’ लागू, सरकार देगी 1 लाख रुपये, जानें डिटेल

मॉनसून ने 11 जून को अपनी सामान्य तिथि के आसपास ही दक्षिणी तटीय क्षेत्र से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। हालांकि अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने के कारण मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। चक्रवात का प्रभाव कम होते ही मॉनसून तेजी से राज्य में आगे बढ़ा और कुछ ही दिनों में अधिकतम क्षेत्र को कवर कर लिया।

वहीँ, मॉनसून की रवानगी की यात्रा अक्टूबर महीने के शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र के उत्तरी भाग से शुरू हुई। 6 अक्टूबर तक बारिश का सीजन मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के लगभग आधे हिस्से में खत्म हो गया। उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से वापसी के ठीक तीन दिन बाद मॉनसून पूरे महाराष्ट्र से वापस चला गया।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 9 अक्टूबर से ही महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) के वेंगुर्ला (Vengurla) ठहरा हुआ है। मॉनसून के महाराष्ट्र से जाने की सामान्य तारीख 10 अक्टूबर है। हालांकि, पिछले दो वर्षों में राज्य से मॉनसून लगभग 2 सप्ताह की देरी गया था, जबकि इस वर्ष यह कुछ दिन पहले ही रवाना हो गया।

मुंबई में होगी बेमौसम बारिश?

इस बीच, मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में इस सप्ताह के अंत में पहली बेमौसम बारिश होने की संभावना है। 12-16 अक्टूबर के बीच छिटपुट जगहों पर बादलों की गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती दिख रही हैं। कल्याण, डोंबिवली, बदलापुर, पनवेल और आस-पास के इलाकों सहित एमएमआर के पूर्वी अंदरूनी इलाकों में इस दौरान गरज-चमक के साथ हलकी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी-