19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मुंबई में बढ़ी ठंड, पारा 17.5 डिग्री पहुंचा, राज्य में बारिश के आसार, IMD ने दिया अपडेट

Maharashtra Weather: मुंबई में अगले 36 घंटों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 07, 2024

maharashtra_rain.jpg

मुंबई में बारिश की संभावना

Mumbai Cold: महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल राज्य में दिनभर बादल छाए हुए हैं। हवा में ओस मौजूद है। मुंबई में भी बूंदाबांदी के आसार है। अगले तीन दिनों तक उत्तर महाराष्ट्र में बिजली चमकने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट और हल्की बारिश भी होगी। सर्दी के सीजन में बारिश से खेती को नुकसान हो सकता है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में धुंध पसरा हुआ है। तपमान गिरने से सुबह और रात में शहरवासीयों को ठंड का एहसास हो रहा है। शहर में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में अधिक ठंड थी। शनिवार को सांताक्रूज का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाँकि, कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: 12वीं, 10वीं बोर्ड परीक्षाओं पर मंडरा रहा संकट! स्कूलों ने की आंदोलन की तैयारी


बारिश की संभावना

मुंबई में अगले 36 घंटों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 7-8 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे अगले 48 घंटों तक मुंबई महानगर क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। हालाँकि, मुंबई में ज्यादातर बूंदाबांदी की उम्मीद है। आंतरिक हिस्सों में तटीय उपनगरों की तुलना में अधिक बारिश होगी। पुणे में बीती रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बरसात की स्थिती बनने के बाद मुंबई में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मुंबई में भी उच्च स्तर की आर्द्रता का अनुभव हो रहा है। शनिवार सुबह मुंबई में कोलाबा और सांताक्रूज़ दोनों केंद्रों में आर्द्रता 75 प्रतिशत से ऊपर दर्ज की गई। जिस वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

क्यों बदला मौसम?

क्षेत्रीय मौसम अधिकारी सुषमा नायर ने बताया कि शनिवार को उत्तरी कोंकण को छोड़कर तट पर कहीं भी न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई। मुंबई में भी सांताक्रूज केंद्र पर कमी दर्ज की गई। तापमान में कमी उत्तरी कोंकण में उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण हुई।

देश में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शनिवार के बाद रविवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर भीषण ठंड पड़ रही है। राजस्थान का तापमान उत्तरी महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तरी मुंबई को भी प्रभावित करता है।

मुंबई में कब तक ठंड!

हालांकि, उत्तरी कोंकण को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मुंबई का न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ सकता है। यानी शहर में ठंड कम होगी। सोमवार को तापमान 21 डिग्री तक चढ़ सकता है। यह भी अनुमान है कि रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे। मौजूदा मौसम सिस्टम को देखते हुए संभावना है कि मुंबई में ठंड का ये सुखद अहसास ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्व से हवाएं चलेंगी।

राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

राज्य में 10 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश होगी। एक मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को उत्तरी महाराष्ट्र के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों में बारिश की अधिक संभावना है। उत्तरी महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद गुरुवार से उत्तर भारत और पूर्वोत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण राज्य में फिर से ठंड बढ़ सकती है।