28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बढ़ी ठिठुरन! मुंबई-पुणे में गिरा पारा, इन जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Maharashtra cold weather : मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में मौजूदा गिरावट के लिए उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की मौजूदगी और साफ आसमान की स्थिति जिम्मेदार है, जिसके कारण जमीन तेजी से ठंडी हो रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 26, 2024

Maharashtra winter update

महाराष्ट्र में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से इसका असर महाराष्ट्र पर भी दिख रहा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। मुंबई, पुणे समेत पूरे राज्य में सर्दी बढ़ गई है। कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

पुणे, जलगांव, नासिक, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, जलगांव, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया जिलों में तापमान में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े-Thane Fire: कल्याण में इमारत की 15वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, देखें वीडियो

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मुंबई के सांताक्रूज में मंगलवार को तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीँ, पुणे में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

आज 26 नवंबर को कहां-कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड!

नाशिक- 10.8 डिग्री सेल्सियस

जलगांव- 11 डिग्री सेल्सियस

पुणे- 10.8 डिग्री सेल्सियस

छत्रपति संभाजीनगर- 12.1 डिग्री सेल्सियस

महाबलेश्वर- 12.6 डिग्री सेल्सियस

मालेगांव- 13 डिग्री सेल्सियस

परभणी- 12 डिग्री सेल्सियस

सतारा- 12.9 डिग्री सेल्सियस

अहमदनगर- 9.7 डिग्री सेल्सियस

जालना- 10.8 डिग्री सेल्सियस

सांगली- 15.3 डिग्री सेल्सियस

बारामती- 11.7 डिग्री सेल्सियस

सोलापुर- 15.5 डिग्री सेल्सियस

नांदेड- 11.8 डिग्री सेल्सियस

कोल्हापुर- 15.7 डिग्री सेल्सियस

उदगीर (लातूर)- 11.4 डिग्री सेल्सियस

जेउर- 10.5 डिग्री सेल्सियस

IMD ने क्या कहा?

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में मौजूदा गिरावट के लिए उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की मौजूदगी और साफ आसमान की स्थिति जिम्मेदार है, जिसके कारण जमीन तेजी से ठंडी हो रही है।

आईएमडी ने कहा कि मौजूदा तापमान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। दिन का तापमान अधिक है लेकिन रात में तेजी से ठंड बढ़ने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।