13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में आग उगल रहा आसमान! 9 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, शाम में गरज के साथ होगी बारिश

Maharashtra Weather News: मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में हीटवेव (लू) का खतरा भी बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 13, 2026

Maharashtra Heat Wave rain Alert

महाराष्ट्र में लू की चेतावनी, बारिश का भी अलर्ट (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं और लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है। उत्तर महाराष्ट्र से लेकर विदर्भ तक पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। विदर्भ का अकोला जिला 43 डिग्री के पार पहुंचकर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा और सोमवार को भी यहां स्थिति जस की तस बनी हुई है।

अकोला और अमरावती सबसे गर्म, पुणे में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

राज्य में विदर्भ क्षेत्र के अकोला, अमरावती और वर्धा सबसे गर्म शहरों में शुमार हो गए हैं, जहां रविवार को अधिकतम तापमान क्रमशः 43.1, 42.4 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई और पुणे में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पुणे में के लोहगाव और कोरेगाव पार्क जैसे इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।

कोंकण और मुंबई उमसभरी गर्मी से परेशान

कोंकण तटीय क्षेत्रों, जिसमें मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले शामिल हैं, में तापमान बाकी जिलों की तुलना में थोड़ा कम 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है, लेकिन हवा में नमी (Humidity) अधिक होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। मुंबईकर भी इस चिपचिपी गर्मी से त्रस्त हैं, जहां दिन-रात भारी उमस महसूस हो रहा है।

पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ में भी पारा चढ़ा

पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में भी सूरज की तपिश महसूस की जा रही है। सोलापुर में पारा 41.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि सांगली और जेऊर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विदर्भ के नागपुर में भी रविवार को तापमान 41.4 डिग्री रहा। हालांकि कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

IMD का अलर्ट- हीट वेव और शाम को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में चेतावनी जारी की है। सोलापुर में 13-15 अप्रैल को, सांगली में 13-14 अप्रैल को, सतारा में 14 अप्रैल को, पुणे और अहिल्यानगर में 15 अप्रैल को में भीषण गर्मी व उमस रहने की संभावना है। जबकि जालना, परभणी, हिंगोली और अकोला में 16 अप्रैल को 'लू' यानी हीट वेव (Heat Wave Alert) चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में चार दिनों तक गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, ज्यादा धूप में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।