
महाराष्ट्र में फरवरी में बढ़ी ठंड
Mumbai Cold Weather: उत्तरी हवा ने प्रभाव से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। बीते 48 घंटों से अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई में वीकेंड तक इतनी ठंड बनी रहेगी। इससे मुंबईवासियों को इस साल स्वेटर और शॉल का इस्तेमाल करने का मौका मिल सकता है।
मौसम विभाग ने कहा कि शहर में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के बहने से ठंड बढ़ी है। पिछले सप्ताह की बेमौसम गर्मी के बाद मंगलवार को मुंबई में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह हुई। सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कि ये स्थितियाँ सप्ताह के अंत तक बनी रहेंगी। यह भी पढ़े-नारायण राणे से लेकर प्रकाश जावडेकर तक, राज्यसभा से रिटायर होंगे महाराष्ट्र के ये 6 सांसद
क्यों लुढ़का पारा?
बुधवार को आईएमडी के सांताक्रूज़ मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान है, जबकि कोलाबा में 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीँ, दिन में तापमान 30 डिग्री से नीचे चले गया है। यानि शहर में दिनभर हलकी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है।
मुंबई में पिछले साल सबसे कम तापमान 15 जनवरी को 13.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 2022 में 10 जनवरी को 13.2 डिग्री सेल्सियस था।
अरब सागर के ऊपर एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों और उसके आसपास उत्तरी हवाएँ चल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। आगामी कुछ दिनों तक यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
राज्य में कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पुणे में इस हफ्ते मौसम ठंडा बना रहेगा और पारा 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आज रत्नागिरी में 18.2 डिग्री, अलीबाग में 15.6 डिग्री, सातारा जिले में 13 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 15 डिग्री, अकोला में 13.6 डिग्री, सांगली में 16.6 डिग्री, नांदेड में 16 डिग्री, नाशिक में 11.5 डिग्री, कोल्हापुर में 17 डिग्री, महाबलेश्वर में 14 डिग्री, परभणी में 15.5 डिग्री, सोलापुर में 15.8 डिग्री, औरंगाबाद में 11.6 डिग्री, मालेगांव में 13.4 डिग्री, धाराशिव में 15.4 डिग्री, जलगांव में 9.3 डिग्री और पुणे में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
Published on:
17 Jan 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
