1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: हल्की बारिश और धुंध… महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, खिसकेगा पारा!

Winter Weather Update: मौसम विभाग ने नवंबर महीने के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 01, 2023

mumbai_cold_weather.jpg

महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड की दस्‍तक!

Maharashtra Mumbai Pune Cold Weather: महाराष्ट्र के कई जिलों में ठंडे मौसम का आगाज हो चुका है। राज्यभर में पारा लुढकने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नवंबर महीने में औसत से कम ठंड पड़ेगी। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। हाल के दिनों में प्रदेश में रात का तापमान तेजी से लुढ़का है। जलगांव में पारा 11 डिग्री तक गिरा है। तो वहीं पुणे, नासिक आदि जिलों में तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की नमी और प्रदूषण के कारण बुधवार से महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Update) के अलग-अलग इलाकों में धुंध छा सकती है। सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, राज्य भर में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में दिखने लगा कम बारिश का असर, 40 तालुका में सूखा घोषित, केंद्र से मदद की गुहार


ठंडी में कहां से आये बादल?

आईएमडी पुणे के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने बताया कि कोंकण से सटे अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बना है, जिससे महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में नमी आ रही है। यह सिस्टम एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण है जो पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे उत्तरी कोंकण-गुजरात तटों पर स्थित है। इस नमी के आने से अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मुंबई और पुणे में अगले कुछ दिनों तक्क धुंध मौसम देखने को मिल सकता हैं। चूँकि आजकल रात का तापमान आमतौर पर कम होता है, ऐसे में यह नमी जब प्रदूषण (कणों) के संपर्क में आती है तो देर रात और तड़के सुबह के समय धुंध बनाती है। इससे दृश्यता लगभग एक किलोमीटर तक कम हो सकती है।

नवंबर में कब बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग ने मंगलवार को नवंबर महीने के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया। इसमें कहा गया कि नवंबर महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, लेकिन ठंड हल्की रहेगी। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर महीने में देश में न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। इसलिए राज्य में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। जबकि नवंबर के अंत में मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कोंकण में ठंड का जोर बढ़ेगा।

Story Loader