
महाराष्ट्र में लौटी ठंड
Maharashtra Rain Update: महाराष्ट्र में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में एक बार फिर बेमौसम बारिश की मार पड़ी है। खासकर विदर्भ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। इससे किसानों की फसल चौपट हो गई हैं। कुछ दिनों तक पारा चढ़ने के बाद आज मुंबई, पुणे समेत राज्यभर में ठंड बढ़ी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विदर्भ और मराठवाडा के विभिन्न हिस्सों में सोमवार तक बेमौसम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने आज विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी-बिजली के साथ ओले पड़ने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बारिश की 51 से 75 प्रतिशत उम्मीद है। पूर्वी विदर्भ पर ज्यादा असर दिख सकता है। यह भी पढ़े-Weather Update: सर्दी गुल, धूप ने छुड़ाए पसीने! महाराष्ट्र में कब लौटेगी ठंड? पढ़ें मौसम पूर्वानुमान
विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज दूसरे दिन आंधी-तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की खबर है। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनी गयी। नागपुर जिले के पूर्व हिस्से से चंद्रपुर तक और वर्धा में रात में खूब बदल गरजे।
अधिकारियों के मुताबिक, विदर्भ के नागपुर, यवतमाल, वर्धा और अमरावती में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने से कपास सहित कई फसलों को नुकसान हुआ हैं। वर्धा जिले में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण कपास, गेहूं, चना, अरहर जैसी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। राजस्व अधिकारी जल्द ही फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेंगे।
महाराष्ट्र में आज कहा कितनी ठंड?
मुंबई में आज कोलाबा मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री और सांताक्रुज़ में 16.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मुंबई में दोपहर में तापमान 32 डिग्री तक चढ़ा। पुणे में भी सर्दी बढ़ी है और पारा रात में 11.6 डिग्री तक गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
रत्नागिरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पुणे के शिरूर (Shirur) में आज पारा 9 डिग्री तक गिरा। उत्तरी महाराष्ट्र में जलगांव में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, नासिक में 12 डिग्री, सतारा में 14.7 डिग्री और महाबलेश्वर में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मराठवाडा में भी छत्रपति संभाजीनगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस, नांदेड में 20.8 डिग्री सेल्सियस, परभणी में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, विदर्भ क्षेत्र में नागपुर में 18.6 डिग्री, अकोला में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में 19.2 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 18.9 डिग्री और चंद्रपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Published on:
11 Feb 2024 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
