27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बारिश की वापसी, 22 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

Maharashtra Weather Forecast: अगले 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 03, 2023

maharashtra_weather_forecast_news.jpg

महाराष्ट्र में होगी झमाझम बारिश, यहां जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में लंबे इंतजार के बाद बारिश जोरदार वापसी कर रहा है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सितंबर की शुरुआत से ही राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी। हालाँकि इस साल महाराष्ट्र में मॉनसून पर अल नीनो का असर काफी देखने को मिला। इसके कारण जून और अगस्त महीने में बारिश बहुत कम हुई। चूंकि जुलाई में अच्छी बारिश से कुछ राहत जरुर मिली।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के 22 जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ जिलों में जोरदार बारिश होगी। इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में सितंबर महीने में होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने दिया राहतभरा अपडेट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश का जोर बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर नए चक्रवाती परिसंचरण को माना जा रहा है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, 3 से 7 सितंबर के दौरान मुंबई और इससे सटे जिलों हल्की-मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। 5 से 7 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

जानें कब-किस जिले में होगी भारी बारिश-

4 सितंबर- रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग

5 सितंबर- रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, नांदेड, लातूर, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा

6 सितंबर- ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, नांदेड, लातूर, भंडारा, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वाशिम, यवतमाल

7 सितंबर- ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, जलना, परभणी, हिंगोली, अकोला, बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल।

महाराष्ट्र में सितंबर महीने में अच्छी बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरसल महाराष्ट्र में अगस्त महीने में औसत से बहुत कम बारिश दर्ज हुई। इसलिए किसानों को उम्मीद है कि कम से कम सितंबर में बारिश राहत देगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग