धर्म और जाति नहीं देखेगा कोरोना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने का एक ही उपाय है कि आप लॉक डाउन का पालन करें। जितना हो सके घर में रहें। कोरोना का वायरस नहीं देखेगा कि आप किस धर्म या जाति के हैं। जिसे भी पाएगा, कोरोना उसे पकड़ लेगा। कोरोना का अभी कोई उपचार नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग वह तरीका है, जिसके माध्यम से हम इसे मात दे सकते हैं। इसलिए आप बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलें।