scriptMaratha Andolan Manoj Jarange hunger strike ends on 17th day in presence of CM Eknath Shinde | Maratha Reservation: 17वें दिन खत्म हुई मनोज जरांगे की भूख हड़ताल! सीएम के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन | Patrika News

Maratha Reservation: 17वें दिन खत्म हुई मनोज जरांगे की भूख हड़ताल! सीएम के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन

locationमुंबईPublished: Sep 14, 2023 11:42:23 am

Submitted by:

Dinesh Dubey

Manoj Jarange Hunger Strike: जालना जिले के अंबड तालुका के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे 29 अगस्त से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे।

maratha_protest_manoj_jarange.jpg
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने तोड़ा अनशन
Maratha Reservation Andolan: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना में पिछले 16 दिनों से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण दिलाने के लिए अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने आज (14 सितंबर) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के आश्वासन के बाद अपना अनशन तोड़ा। इस मौके पर उन्हें सीएम शिंदे ने जूस पिलाया। इस दौरान वहां महाराष्ट्र के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.