
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल वापस
Maratha Andolan Update: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे की अनशन का आज (30 अक्टूबर) छठा दिन है। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। लेकिन मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता जरांगे ने साफ कहा है कि जब तक मराठा आरक्षण की मांग नहीं मानी जाती, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे और इलाज भी नहीं करवाएंगे। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार की टेंशन बढ़ गयी है। मराठा आरक्षण के मुद्दे का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज मुंबई में एक अहम बैठक करेंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सह्याद्री गेस्टहाउस में मराठा आरक्षण संबंधी कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान समिति द्वारा अब तक किये गये कार्यों की रिपोर्ट सीएम के सामने प्रस्तुत की जायेगी। यह भी पढ़े-Maratha Andolan: सीएम शिंदे को झटका, मराठा आरक्षण के लिए शिवसेना सांसद ने दिया इस्तीफा
आज की बैठक में निकलेगा समाधान?
पूर्व न्यायाधीश शिंदे समिति सदस्य और मराठा आरक्षण के लिए नियुक्त गायकवाड समिति के तत्कालीन अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। मराठा आरक्षण उप-समिति की बैठक में सीएम शिंदे, समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, शंभूराज देसाई, दादा भुसे, दीपक केसरकर, दिलीप वलसे पाटील, नरेंद्र पाटील, योगेश कदम मौजूद होंगे।
बसों पर पथराव
मराठा आंदोलन की आग राज्य के अधिकांश हिस्सों में फ़ैल गयी है। सरकार के आश्वासन के बावजूद मराठा समुदाय को आरक्षण देने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके चलते कुछ जगहों पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की। मराठवाडा में आंदोलन ज्यादा तेज हो गया है। जहां एसटी बसों पर पथराव किया गया। इसके चलते पुणे से मराठवाडा जाने वाली सभी बसें रद्द कर दी गई हैं। नतीजतन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई में बढ़ेगा प्रदर्शन का जोर!
मराठा आरक्षण को लेकर अब मुंबई में भी आंदोलन तेज होता दिख रहा है। जहां पूरे राज्य में सर्वदलीय नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर मराठा समुदाय ने प्रतिबंध लगाया है, वहीं अब विधायकों-सांसदों को मुंबई में न घूमने की चेतावनी समुदाय की ओर से दी गई है। खबर है कि अगर आज की बैठक में मराठा आरक्षण पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो मराठा समुदाय मंगलवार से मुंबई में राजनीतिक कार्यक्रमों और नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।
Published on:
30 Oct 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
