पिता बोले- बचपन से ही सैनिक बनना चाहता था
इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए शहीद अग्निवीर अक्षय गवते के पिता लक्ष्मण गवते ने कहा कि '...मेरा बेटा बहुत होशियार था.. बचपन से ही सैनिक बनना चाहता था... उसने बीकॉम की डिग्री हासिल की थी... वह आर्मी में शामिल होना चाहता था... मेरी उससे आखिरी बार 20 अक्टूबर को बात हुई थी... तब उसने मेरी तबीयत के बारे में पूछा था...परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना था...।'
सेना ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय सेना ने डयूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले अग्निवीर अक्षय गवते को श्रद्धांजलि अर्पित की। गवते ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। सेना की लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के सभी अधिकारी सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गवते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’