27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल्याण-दिवा पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक

कल्याण-दिवा Kalyan-Diva अप फ़ास्ट लाइन fast line पर सुबह 11.25 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक और पनवेल-वाशी Panvel-Vashi अप तथा डाउन हार्बर लाइनों पर 11.30 बजे से 4.00 बजे तक block ब्लॉक रहेगा।

2 min read
Google source verification
कल्याण-दिवा पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक

कल्याण-दिवा पनवेल-वाशी के बीच मेगा ब्लॉक


मुंबई. सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन तथा हार्बर लाइन आज अनुरक्षण कार्य के चलते मेगा ब्लाक परिचालित किया जा रहा है। इसके तहत कल्याण - दिवा अप फ़ास्ट लाइन पर सुबह 11.25 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक और पनवेल-वाशी अप तथा डाउन हार्बर लाइनों पर 11.30 बजे से 4.00 बजे तक ब्लॉक रहेगा। सुबह 10.54 बजे से दोपहर 3.56 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर चलाई जाएगी। ये सेवाएं सभी स्टेशनों पर रूकेंगी उसके पश्चात ठाणे एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच पुन: अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएगी और मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला, दादर एवं भायखला स्टेशनों पर रूकेंगी तथा अपने गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 10.16 बजे से दोपहर 3.21 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं अपने संबंधित निर्धारित हॉल्ट के अलावा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुंलुड एवं दिवा स्टेशनों पर रूकेगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।
डाउन हार्बर लाइनों पर 11.30 बजे से 4.00 बजे तक
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल / बेलापुर से सुबह 11.06 बजे से दोपहर 4.01 बजे तक छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन की सेवाएं और बेलापुर / पनवेल के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेगी। ठाणे के लिए सुबह 10.12 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल / बेलापुर से छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं और पनवेल के लिए सुबह 11.14 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेंगी। खारकोपर के लिए सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.32 बजे तक नेरुल/बेलापुर से छूटने वाली हार्बर लाईन की सेवाए तथा नेरुल/बेलापुर के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 4.16 बजे तक खारकोपर से छूटने वाली हार्बर लाईन की सेवाएं निरस्त रहेगी। ब्लाक अवधि के दौरान पनवेल-अंधेरी सेवाएं निरस्त रहेगी। ब्लाक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल ट्रान्सहार्बर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी।
चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक
ट्रैक, सिगनलिंग तथा ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव के लिए वेस्टर्न रेलवे ने आज चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा है। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइनों की सभी ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा। ब्लॉक के कारण अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त व्यवस्था को ध्यान में रखें।