25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में 4082 म्हाडा घरों की लॉटरी ड्रा का मुहूर्त तय नहीं, 1.20 लाख आवेदकों का इंतजार बढ़ा!

Mhada Mumbai Lottery Date: निम्न आय वर्ग (LIG) श्रेणी में 1,034 फ्लैट शामिल हैं, जिसके लिए 60,522 आवेदन म्हाडा को मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा फ्लैट व आवेदन पहाड़ी गोरेगांव के लिए है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 07, 2023

Mhada Lottery 2023 Mumbai date

मुंबई में म्हाडा के 4082 किफायती घरों के लिए कब होगा लॉटरी ड्रा?

Mumbai MHADA Lottery Draw 2023: म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने अभी तक मुंबई बोर्ड के 4082 किफायती घरों (फ्लैट) के लिए लॉटरी ड्रा की तारीख की घोषणा नहीं की है। म्हाडा मुंबई बोर्ड के लॉटरी ड्रॉ की तारीख पर सस्पेंस बरकरार है, जिस वजह से एक लाख से अधिक आवेदक नाखुश हैं। म्हाडा को आवेदकों से कुल 519 करोड़ रुपये की डिपॉजिट राशि प्राप्त हुई है।

म्हाडा ने पहले 18 जुलाई को ड्रॉ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की वजह से लॉटरी ड्रॉ स्थगित कर दिया गया। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कई दिन बाद भी म्हाडा ने ड्रा की नई तिथि की घोषणा नहीं की है। म्हाडा ने मुंबई के जुहू, अंधेरी, गोरेगांव, बोरीवली, पवई, ताड़देव, घाटकोपर, सायन और विक्रोली जैसे इलाको में मौजूद 4,082 फ्लैटों के लिए कुल 1,20,144 आवेदन स्वीकार किये हैं। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के सस्ते घरों के लिए कब होगा लॉटरी ड्रा, पढ़ें अपडेट


आवेदकों में नाराजगी

म्हाडा मुंबई बोर्ड के 4082 फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई को समाप्त हो गई है। म्हाडा ने पहले 18 जुलाई को ड्रॉ की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर ड्रॉ को स्थगित कर दिया था। लेकिन अभी भी म्हाडा ने नए ड्रा की तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसे में आवेदन कर चुके एक लाख से ज्यादा आवेदक ड्रॉ की तारीख घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। म्हाडा की ओर से की जा रही देरी को लेकर आवेदक सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

किस श्रेणी के फ्लैट को कितने आवेदन?

म्हाडा के मुंबई बोर्ड के लॉटरी ड्रॉ में शामिल 4,082 फ्लैटों में से 1947 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आते हैं। म्हाडा ने ये फ्लैट मुख्य रूप से पहाड़ी गोरेगांव (Pahadi Goregaon) में बनाए हैं। म्हाडा की फाइनल लिस्ट के मुताबिक, पीएमएवाय-यू (PMAY-U) के लिए 22,472 आवेदन मिले हैं, जो ड्रा में शामिल होंगे। जबकि 843 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों के लिए कम से कम 28,862 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें से अधिकांश आवेदकों ने विक्रोली कन्नमवार नगर (Kannamwar Nagar Vikhroli) को पसंद किया है।

एलआईजी (निम्न आय समूह) श्रेणी में 1,034 फ्लैट शामिल हैं, जिसके लिए 60,522 आवेदन म्हाडा को मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा फ्लैट व आवेदन पहाड़ी गोरेगांव के लिए है। वहीँ, एमआईजी (MIG) श्रेणी यानी मध्यम आय समूह के लिए केवल 138 फ्लैट हैं, जिसके लिए 8,395 आवेदक हैं। इन आवेदकों की पहली पसंद उन्नत नगर गोरेगांव (Unnat Nagar Goregaon) हैं। म्हाडा की लॉटरी में एचआईजी (HIG) श्रेणी के कुल 120 फ्लैट है, जिनके लिए कुल 2,068 आवेदन ड्रॉ का हिस्सा बनेंगी। एचआईजी श्रेणी के सबसे ज्यादा आवेदन कांदिवली के शिम्पोली (Shimpoli Kandivli) में बने म्हाडा के फ्लैट के लिए आये है।

मिल वर्कर्स को मिली राहत!

वहीँ, खबर है कि मिल मजदूरों के रुके हुए 2521 घरों की लॉटरी जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने डेढ़ लाख आवेदकों के नामों की सूची प्रकाशित की है। रांजनोली (Ranjnoli) में 1 हजार 244 घर जर्जर अवस्था में हैं और इन घरों की मरम्मत कौन करेगा, इस पर विवाद जारी है। फिर भी म्हाडा ने रांजनोली सहित उपलब्ध 2521 घरों की लॉटरी निकालने का निर्णय लिया है।