जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद विजय सापटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर मीरा रोड के एक निजी डॉक्टर से संपर्क किया गया। आरोप है कि डॉक्टर राजेश पालांडे ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताते हुए प्रमाणपत्र जारी किया। इसके बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृत्यु प्रमाणपत्र किन परिस्थितियों में जारी किया गया और उसमें दर्ज कारण का आधार क्या था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।