7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: मीरा भायंदर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 1 की मौत, 2 फायर कर्मी झुलसे

Bhayandar Fire Update: आग बुझाने के दौरान कम से कम दो फायर ब्रिगेड कर्मी भी घायल हो गये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 28 Feb 2024, 12:06 PM IST

bhayandar_fire.jpg

भायंदर में लगी भीषण आग

मुंबई के करीब मीरा भायंदर में झुग्गियों में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मीरा रोड में गोल्डन नेस्ट के पास आजाद नगर इलाके में बुधवार तड़के आग लग गई। इस आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम दीपक चौरसिया उर्फ पप्पू पानवाला बताया जा रहा है। जबकि आग बुझाने के दौरान कम से कम दो फायर ब्रिगेड कर्मी भी घायल हो गये।

मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब तीस गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं। मौके पर पहुंचे डीसीपी प्रकाश गायकवाड ने कहा, “मीरा रोड में आजाद नगर की झुग्गियों में आग लगी है। आज सुबह करीब साढ़े चार बजे झुग्गियों के पास फेंके गए कचरे से आग शुरू हुई। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई और झुग्गियों तक फ़ैल गयी। महानगर पालिका ने आग पर काबू पा लिया है।” यह भी पढ़े-मां ने पार की क्रूरता की हदें... 6 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, शरीर के हुए दो टुकड़े

उन्होंने बताया कि मुंबई, थाने, वसई-विरार से फायर ब्रिगेड की लगभग 27 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ देर में आग को पूरी तरह से बुझा दिया जाएगा। आग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दो महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड कर्मी जख्मी हुए है। इसके अलावा 2-3 और लोग घायल हुए है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका नहीं है। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस भीषण आग में एक स्क्रैप गोदाम समेत आसपास की पचास से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस आग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से बचाया नहीं जा सका। फिलहाल फायर ब्रिगेड द्वारा कूलिंग का काम चल रहा है। इलाके में धुएं का गुबार फैल गया है।