7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने पार की क्रूरता की हदें… 6 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, शरीर के हुए दो टुकड़े

Maharashtra Solapur News: इस चौंकाने वाली घटना से सोलापुर में सनसनी फैल गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 27 Feb 2024, 8:59 PM IST

child_kids.jpg

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। जिसने मां-बेटे के रिश्ते पर कलंक लगा दिया है। एक मां ने निर्दयता की हदे पार करते हुए अपने छह साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मासूम के शरीर के दो टुकड़े हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बेटे की हत्या करने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना सोलापुर जिले के माढा तालुका के कव्हे गांव में हुई। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। यह भी पढ़े-Pune: 8 साल के बच्चे का अपहरण, फिर सुनसान जगह की दरिंदगी और हत्या!

मृतक बच्चे का नाम प्रणव गणेश चोपडे और आरोपी मां का नाम कौशल्या उर्फ कोमल बताया जा रहा है। बच्चे को दो टुकड़ों में काटने के बाद मां कौशल्या ने कीटनाशक खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। लेकिन उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे जान बच गई।

मृत बच्चे के दादा नारायण चोपडे (उम्र 57 वर्ष) ने इस संबंध में कुर्डूवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक पुलिस ने कौशल्या के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बच्चे के दादा-दादी एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी बहू कौशल्या ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने बेटे प्रणव को मार डाला है। इसके बाद दादा नारायण ने तुरंत कौशल्या के भाई और अपने बेटे गणेश (कौशल्या के पति) से संपर्क किया और उन्हें तुरंत घर जाने के लिए कहा।

इसी बीच जब गणेश भागकर घर आया तो घर का भयावह दृश्य देखकर सन्न हो गया। कौशल्या ने बच्चे के शरीर को कुल्हाड़ी से काट कर दो टुकड़े कर दिये थे।

महिला ने अपने बेटे को इतनी खौफनाक मौत क्यों दी? इसका कारण अभी नहीं पता चला है। लेकिन आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण उसने यह घोर कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।