7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pune: 8 साल के बच्चे का अपहरण, फिर सुनसान जगह की दरिंदगी और हत्या!

Pune Crime News: पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Feb 2024, 3:31 PM IST

rape_in_mumbai.jpg

File Photo

पुणे के पिंपरी चिंचवड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ दुराचार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद आरोपी ने बचने के लिए झूठी कहानी रची। हालांकि, पुलिस की छानबीन में सच उजागर हो गया। दरिंदे का नाम पवन पांडे बताया का रहा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड इलाके के वाकड इलाके में आरोपी पवन पांडे एक दुकान पर काम करता था। दुकान के पास ही एक आठ साल का लड़का खेलने आता था। आरोपी ने बच्चे से नजदीकी बढ़ाने के लिए उससे गन्ने का रस पिलाता। मौके का फायदा उठाकर पवन ने शनिवार रात करीब 8 बजे बच्चे का अपहरण कर लिया। यह भी पढ़े-नशे में धुत कॉलेज की लड़कियां, एक्टर ने बचाया… पुणे से सामने आया चौंकाने वाला Video


हत्या कर शव फेंका

बच्चे का अपहरण करने के बाद उसे पाषाण तलाव के पास ले गया। रात के अंधेरे में उसके साथ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

रात में जब मासूम घर नहीं लौटा तो पीड़ित परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, जब वह नहीं मिला तो परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उधर, रात करीब ग्यारह बजे दुकान के मालिक ने आरोपी पांडे को फोन कर बच्चे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।

उधर, वाकड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो लापता बच्चे का सुराग मिल गया। सीसीटीवी में पवन पांडे नाबालिग के साथ जाता दिखा। कुछ दूरी के बाद दोनों गायब हो गए।

इससे वाकाड पुलिस को पांडे पर संदेह हुआ। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। शुरू में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मुंह खोल दिया। पहले तो उसने कहा कि गलती से बच्चे की मौत हो गई। बाद में उसने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद बच्चे की हत्या की और शव को पाषाण इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की आगे की जांच जारी है।