14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं बाज आ रहे लोग, मीरा रोड का बताकर फेक वीडियो कर रहें शेयर

Mira Road Violence: नया नगर हिंसा में शामिल 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 26, 2024

mira_road_fake_video.jpg

Mira Road Fake Video

Mumbai Mira Road News: मुंबई के पास मीरा रोड शहर (Mira Road Clash) में कुछ दिन पहले सांप्रदायिक झड़प के बाद अब शांति है। सबसे ज्यादा प्रभावित नया नगर में भी जनजीवन सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। दुकानें, दफ्तर पहले की तरह खुल गई हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभी भी तैनात हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो मीरा रोड और नया नगर का होने का दावा किया जा रह है।

पुलिस ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ चीजे पोस्ट या शेयर न करें। इसके बाद भी कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं और झूठे दावों के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़े-मीरा रोड में फिर उपद्रव! नया नगर में बुलडोजर एक्शन के बाद दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात


सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

मुंबई पुलिस ने सभी सोशल मीडिया एडमिन से कहा है कि वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर हुई झड़पों से जुड़े किसी भी चुटकुले या वीडियो को फॉरवर्ड या शेयर न करें। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी जबरन घरों में घुसकर कुछ युवकों को हिरासत में ले रहे है। इस दौरान पुलिस युवकों की पिटाई भी करती है। दावा किया जा रहा है कि मीरा रोड के नया नगर में हाल ही में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद पुलिस ने कुछ उपद्रवियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को नया नगर में उपद्रवियों की गिरफ्तारी का बता रहे है। लेकिन यह झूठ है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से कुछ घंटे पहले मीरा रोड में राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली थी। आरोप है कि रविवार देर रात जब शोभायात्रा मुस्लिम बहुल इलाके नया नगर में पहुंची तो दोनों समुदायों में झड़प हो गयी। इस दौरान वाहनों पर लगे भगवान राम के भगवा झंडे फाड़े गए और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कुछ राम भक्तों की पिटाई भी की गई। इस उपद्रव में महिला समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले में 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और 20 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के दो दिन बाद मंगलवार रात में काशीमीरा, नया नगर और नवघर इलाकों में फिर तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि उपद्रवियों ने धर्म विशेष के दुकानों को निशाना बनाया। इस मामले में भी पुलिस गिरफ्तारी कर रही है।

वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में लाठियों से लैस पुलिसबल घर-घर जाकर कुछ लोगों को गिरफ्तार करते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाले कई यूजर्स ने एक ही बात कही है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि 22 जनवरी को मीरा रोड में सड़क पर भगवा झंडे लगे वाहनों और राम भक्तों पर हमला करने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। हालांकि जांच के बाद इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है।

वीडियो की सच्चाई क्या है?

वीडियो का फैक्ट चेक करने पर पता चला कि यही वीडियो पिछले साल अगस्त में भी ट्विटर (अब एक्स) और फेसबुक पर शेयर किया गया था। इतना ही नहीं यह वीडियो मुंबई का है ही नहीं बल्कि हैदराबाद का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। यानी स्पष्ट है कि पुलिस कार्रवाई का वायरल वीडियो मुंबई के मीरा रोड और नया नगर का नहीं बल्कि 2022 में हैदराबाद में पुलिस कार्रवाई का करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो है।