27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमारा हीरा कारोबार सूरत नहीं गया… यहां बनाएंगे आधुनिक ज्वेलरी पार्क’, विपक्ष के सवाल पर बोले फडणवीस

Diamond Market: अकेले मुंबई से 38 अरब डॉलर मूल्य का जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात किया जाता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 20, 2023

devendra_fadnavis.jpg

Devendra Fadnavis महाराष्ट्र से उद्योगों के बाहर जाने के विपक्ष के आरोपों का बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विपक्षी दलों ने सूरत डायमंड बोर्स का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि हीरा उद्योग मुंबई से गुजरात शिफ्ट हो रहा है। इस पर फडणवीस ने कहा, सूरत शिवाजी महाराज के समय से ही हीरे का बड़ा मार्केट रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कोरोना काल में मुंबई में हीरा कारोबार आठ महीने तक ठप रहा और यह भी बताया कि डायमंड बोर्स सूरत क्यों गया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा, हमने मुंबई में नए जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को बनाने के लिए जगह दे दी है। हम देश में सबसे आधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का निर्माण यहां कर रहे हैं। मुंबई में उत्पादन करने का निर्णय लिया गया है। उद्योग राज्य से बाहर नहीं जा रहा है बल्कि आ रहे हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra Weather: क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठंड! मुंबई, ठाणे समेत कोंकण के मौसम पर बड़ा अपडेट

फडणवीस कहा, हम निर्यात करते हैं। सूरत में उत्पादन होता है। हालाँकि उत्पादन सूरत में हो रहा है, लेकिन फिर भी एक भी उद्योग हमारा सूरत में शिफ्ट नहीं हुआ है। इसके विपरीत, हमारे यहां हीरा उद्योग बढ़ रहा है। मुंबई भारत डायमंड कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि वे शिफ्ट नहीं होना चाहते।

उन्होंने बताया कि, हम अकेले मुंबई से 38 अरब डॉलर मूल्य के जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात करते हैं। जो देश के कुल निर्यात का 75 फीसदी है। इसमें सूरत की हिस्सेदारी 12 फीसदी है। जबकि जयपुर की हिस्सेदारी 3.12 फीसदी है।

कुल निर्यात में पॉली डायमंड की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत है। कोविड-19 काल में भारत डायमंड गुड्स हमसे कहते थे कि हमें निर्यात करने दीजिए, लेकिन तब एमवीए सरकार ने न्हें खुलने नहीं दिया। परिणामस्वरूप, 2020-21 में हमारा निर्यात 94 प्रतिशत गिर गया। जबकि 2 फीसदी निर्यात करने वाला सूरत 7 फीसदी पर आ गया। मैंने उस समय खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। लेकिन उन्होंने बहुत देर से निर्यात करने की अनुमति दी। 8 महीने तक हमारे यहां से निर्यात बंद रहा।