13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Weather: क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठंड! मुंबई, ठाणे समेत कोंकण के मौसम पर बड़ा अपडेट

Mumbai Weather Update: उत्तरी हवाओं के हावी होने पर तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 20, 2023

weather_update.jpg

मुंबई में कब बढ़ेगी ठंड? पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

IMD Weather News: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ठंड में कमी आई है। पिछले सप्ताह शहर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। हालांकि सोमवार से मुंबई का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 दिसंबर के बाद मुंबई और उसके उपनगरों में तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

आईएमडी के मुंबई स्थित सांताक्रूज़ मौसम केंद्र पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। जबकि शहर के कोलाबा मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 12 दिसंबर को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो 19.4 डिग्री था। यह भी पढ़े-Weather Update: मुंबई समेत पूरे राज्य में करवट लेगा मौसम! ठंड घटेगी, बारिश के आसार, जानें ताजा हालात

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सोमवार को सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री तक लुढ़का, जबकि कोलाबा में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, वर्तमान में जो मौसम प्रणाली है, उससे अरब सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बनी है। हालांकि यह शहर से काफी दूर है, लेकिन इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, 25 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी की उम्मीद हैं। लेकिन, तब तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच रहेगा।

वहीँ, स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने तापमान में वृद्धि के लिए उत्तरी कोंकण में मौजूद ट्रफ को जिम्मेदार बताया है। जब भी कोई ट्रफ बनती है, तो हवा की गति एंटी-क्लॉक वाइज होती है। जब तक उत्तरी हवाएं नहीं आती, तब तक तापमान अधिक बना रहेगा।

आमतौर पर 15 दिसंबर के आसपास अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होने के बाद सर्दी बढ़ने लगती है। हालाँकि, पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग