29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मुंबई समेत पूरे राज्य में करवट लेगा मौसम! ठंड घटेगी, बारिश के आसार, जानें ताजा हालात

Maharashtra Weather Update: मुंबई, पुणे में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 18 Dec 2023, 1:35 PM IST

cold_maharashtra.jpg

मुंबई में ठंड बरकरार

IMD Weather News: महाराष्ट्र में मध्य दिसंबर के बाद से ठंड का जोर बढ़ गया है। मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में पारा लुढ़कने से ठंड महसूस होने लगी है। वीकेंड की शुरुआत में दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाओं की एंट्री के कारण पारा सामान्य से नीचे गिर गया। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिनों में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ेगा। जबकि 20 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ने के आसार है। मुंबई, पुणे में भी अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की उम्मीद है। दरअसल उत्तर भारत से ठंडी हवाएं महाराष्ट्र में पहुंच रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। लेकिन मौसम के नए सिस्टम की वजह से पारा चढ़ने की संभावना है। यह भी पढ़े-Weather Update: पहाड़ों पर ठंड का प्रकोप, तो मुंबई में लुढ़क गया पारा, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान


मौसम विभाग ने क्‍या कहा?

आईएमडी (पुणे) के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी के मुताबिक, 18 दिसंबर से कुछ दिनों के लिए उत्तर-मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। इस सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दिखेगा, लेकिन 18-20 दिसंबर के आसपास राज्य में रात का तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में फिर से मामूली वृद्धि हो सकती है।

कम होगी ठंड!

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में अगले दो सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। हालांकि इस दौरान राज्य के बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से कम हो सकता है। राज्य में 20-21 दिसंबर से उत्तरी हवा का बहना बंद होने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल यह ठंडी हवाएँ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के ठंडे क्षेत्रों से आ रही हैं।

क्यों हो सकती है बारिश?

उधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों तक आंतरिक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर और विदर्भ और मराठवाड़ा में सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। राज्य में एक बार फिर हवा की दिशा में बदलाव से मौसम करवट लेगा। नम दक्षिण-पूर्वी हवाएं के बहने से पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में आज से 20 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। नतीजतन मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में गुलाबी ठंड भी कम हो जाएगी। इस नमी के चलते पुणे सहित दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र में छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं।

बता दें कि इस वर्ष अल नीनो का प्रभाव अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अल नीनो के कारण महाराष्ट्र में इस साल हर साल की तुलना में कम ठंड पड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग