23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon की दमदार वापसी! मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Maharashtra Rain Alert : मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि गुरुवार तक उमसभरी गर्मी और बादल छाए रहने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 11, 2025

Maharashtra Rains Monsoon

मुंबई में मूसलाधार बारिश

Monsoon 2025 Update: कई दिनों के ब्रेक के बाद महाराष्ट्र में मानसून फिर जोर पकड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान मुंबई समेत पूरे कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम ने एक बार फिर ली करवट

महाराष्ट्र में पिछले महीने समय से पहले मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद मानसूनी बारिश थम सी गई। हालांकि मॉनसून के फिर सक्रीय होने के लिए परिस्थितियां अनुकुल है और राज्य में गुरुवार से बारिश की जोरदार वापसी होगी। मुंबई में भी वीकेंड पर झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होने के आसार थी।

यह भी पढ़े-खुशखबरी! अपने घर का सपना होगा पूरा, सिडको निकालेगी 22000 घरों के लिए लॉटरी, फिर आएगी मुंबई की बारी

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश होने की संभावना है। साथ ही, अंतरिक महाराष्ट्र में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

12 जून से मानसून होगा सक्रिय

आईएमडी के अनुसार, 12 जून से पूरे देश में मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है। इसका सीधा असर पश्चिमी तटीय राज्यों पर पड़ेगा, जहां कोकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनने से पूरे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है और कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

आईएमडी ने गुरुवार 12 जून को राज्य के 9 जिलों में, शुक्रवार के लिए 14 जिलों में, शनिवार के लिए तीन जिलों में और रविवार को तीन जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

गौरतलब हो कि केरल में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 मई को ही समय से पहले पहुंच गया था, जबकि महाराष्ट्र में मानसून ने 25 मई को दस्तक दी। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।