
महाराष्ट्र (Maharashtra Fire) के ठाणे जिले (Thane News) के भिवंडी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार तड़के भिवंडी के रिचलैंड कंपाउंड (Richland Complex Bhiwandi) के गोदामों में लगी। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कम से कम 15 गोदाम जलकर राख हो गए।
आग रिचलैंड कंपाउंड स्थित एक गोदाम में लगी और देखते ही देखते बगल के अन्य गोदामों में फैल गई। इस घटना का विडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल से घने धुएं के गुबार उठते दिख रहे है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग अभियान जारी है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के अग्निशमन अधिकारी महेश पाटिल ने बताया कि भिवंडी के वाडपे गांव में रात करीब तीन बजे आग लगी। सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आये गोदामों में पेट्रोलियम और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, कास्मेटिक और कपड़े सहित अन्य सामान रखे थे।
बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम उत्पादों के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच चल रही है।
Published on:
12 May 2025 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
