7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां ने डांटा तो घर छोड़कर चली गई 15 साल की बेटी, 9 दिन बाद नाले में मिली लाश

Thane Crime News : मृतक लड़की अपने परिवार के साथ डोंबिवली इलाके में रहती थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 16, 2024

Dombivli News : मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी मां की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय लड़की घर से चली गई। पुलिस को नौ दिन बाद नाबालिग का शव एक नाले से मिला है। फ़िलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विष्णु नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की अपने परिवार के साथ डोंबिवली इलाके में रहती थी। मोबाइल फोन बहुत अधिक समय तक चलाने के कारण लड़की की मां ने उसे डांटा था। जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।

यह भी पढ़े-चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और फिर… मुंबई में युवक की दर्दनाक मौत!

पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने 5 दिसंबर को उसे मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बिताने की वजह से डांट लगाई थी और उसे मोबाइल की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद लड़की गुस्से में घर से निकल गई। काफी समय बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। बाद में अगले दिन स्थानीय पुलिस में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।

इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि 5 दिसंबर को ही एक लड़की ने डोंबिवली के मोटागांव पुल से खाड़ी में छलांग लगाई है। हालांकि शनिवार दोपहर को एक शव नाले में मिला। जिसके बाद लड़की के परिजनों को बुलाया गया और उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने अभी दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और लड़की की मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।