7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में मौसी के घर पर 14 वर्षीय बच्ची से कई बार रेप, मामा और चचेरा भाई गिरफ्तार

Mumbai Minor Girl Raped in Borivali: नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी विरार (Virar News) में रहने वाले अपने चाचा को दी, जिसके बाद उन्होंने विरार पुलिस से मामले की शिकायत की।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 12, 2023

mumbai_crime_rape Mulund

मुलुंड में नाबालिग से हैवानियत

Mumbai Borivali News: मुंबई के बोरीवली इलाके में मामा और चचेरे भाई ने कई पवित्र रिश्तों को शर्मसार किया है। आरोप है कि दोनों ने मौसी के घर में रह रही नाबालिग को बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया। बोरीवली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि नाबालिग लड़की से कथित तौर पर उसके दो रिश्तेदार ने बलात्कार किया। मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि बोरीवली में मौसी के घर रह रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई और मामा ने कई बार दुष्कर्म किया। यह भी पढ़े-सोने का दांत बना सुराग, 15 साल बाद पकड़ा गया ठग प्रवीण जडेजा, मुंबई में मालिक को लगाया था चूना

पीड़ित लड़की ने इस घटना की जानकारी विरार (Virar News) में रहने वाले अपने चाचा को दी, जिसके बाद उन्होंने विरार पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद यह केस मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन (MHB Police Station) को ट्रांसफर कर दिया गया, क्योकि वारदात एमएचबी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुआ था।

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के आरोपी मामा की उम्र 50 वर्ष और चचेरे भाई की उम्र 19 वर्ष है। दोनों अभी पुलिस की हिरासत में है।

एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन ने पॉस्को अधिनियम (POCSO Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 376 (2)(n), 376 (2)(f) के तहत मामला दर्ज किया है। सारे साक्ष्य जुटाने के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।