
,,
Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक नाबालिग लड़के की जान चली गई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शहर के गोरेगांव पूर्व (Goregaon School) में एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इस घटना से मृतक बच्चे का परिवार सदमे में है।
मृतक बच्चे की पहचान शार्दुल संजय आरोलकर (Shardul Sanjay Aarolkar) के रूप में हुई। घटना के बाद शार्दुल को तुरंत शताब्दी अस्पताल (Shatabdi Hospital) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में दिंडोशी पुलिस स्टेशन (Dindoshi Police) ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा की मामले की आगे की जांच जारी है। यह भी पढ़े-Monsoon Update: मुंबई में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून, सुबह से हो रही झमाझम बारिश, IMD ने दी गुड न्यूज
मालूम हो कि कुछ दिन पहले इसी तरह की घटना में मुंबई के अक्सा बीच (Aksa Beach) पर लाइफगार्ड्स ने समुद्र में नहा रहे 10 लोगों को डूबने से बचाया था। यह घटना 18 जून की शाम में हुई थी, जब चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र में बहुत अधिक हलचल थी।
रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से मलाड (Malad) इलाके में अक्सा बीच पर भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान कई लोग नहाने के लिए समुद्र में गए थे, जिसमें से 19 लोग डूबने लगे। जिसके बाद लाइफगार्ड उन्हें बचाने के लिए दौड़े और 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि बाकी नौ लोग खुद ही बाहर निकलने में कामयाब रहे।
Published on:
24 Jun 2023 02:01 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
