4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में DRI का एक्शन! झवेरी बाजार से 2 ज्वैलर्स गिरफ्तार, 37 kg गोल्ड तस्करी से जुड़ा है मामला

Gold Smuggling in Mumbai: मुंबई एयर कस्टम्स ने 20 अप्रैल को एयरपोर्ट पर तीन भारतीय यात्रियों को रोका और तलाशी ली। उनके पास से 24 कैरेट सोने की तीन छड़ें बरामद कीं। जिसकी कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 22, 2023

Kalbadevi Gold Smuggling Racket

सोना तस्करी के आरोप में झवेरी बाजार से ज्वैलर्स गिरफ्तार

Mumbai Zaveri Bazaar Jewellers Arrested: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 23 करोड़ रुपये मूल्य के 37 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की। डीआरआई अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुंबई से दो ज्वैलर्स को सोने की तस्करी (Gold Smuggling Racket) के रैकेट से कथित रूप से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कालबादेवी (Kalbadevi) के झवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) से गिरफ्तार किया गया. आरोपी ज्वैलर्स की पहचान सूरज भोसले (Suraj Bhosle) और उसके पिता धर्मराज भोसले (Dharamraj Bhosle) के तौर पर हुई है। यह भी पढ़े-सोना तस्करों की पहली पसंद बना मुंबई एयरपोर्ट, 10 महीने में पकड़ा गया 604 kg गोल्ड

इससे पहले राजस्व खुफिया एजेंसी ने इस मामले से जुड़े प्रशांत मैनकर (Prashant Mainkar) को गिरफ्तार किया था, जो खाड़ी देशों से यात्रियों द्वारा तस्करी कर लाए गए सोने को पिघलाने का काम करता था। डीआरआई की जांच में पता चला कि कालबादेवी में स्थित सोना पिघलाने की सुविधा धर्मराज भोंसले द्वारा चलाई जाती थी।

1.60 करोड़ की सोने की तस्करी फेल

मुंबई एयर कस्टम्स ने 20 अप्रैल को एयरपोर्ट पर तीन भारतीय यात्रियों को रोका और तलाशी ली। उनके पास से 24 कैरेट सोने की तीन छड़ें बरामद कीं। जिसकी कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यात्रियों द्वारा अपना सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एयरपोर्ट बैगेज ट्रॉली के नीचे आरोपियों ने सोने की छड़ें चिपकाई थीं। लेकिन सतर्क अधिकारियों ने उनकी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। मामले की छानबीन चल रही है।


मुंबई एयरपोर्ट पर 10 महीने में पकड़ा गया 604 kg गोल्ड

मालूम हो कि सोना तस्करों की पहली पसंद मुंबई एयरपोर्ट बन गया है। हाल ही में जारी किये आंकड़ों से पता चलता है कि 10 महीने में मुंबई एयरपोर्ट पर 604 किलो सोना पकड़ा गया। अप्रैल 2022 और फरवरी 2023 के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर 604 किलोग्राम, दिल्ली एयरपोर्ट पर 374 किलोग्राम, चेन्नई एयरपोर्ट पर 304 किलोग्राम और कोझीकोड एयरपोर्ट पर 91 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। वर्ष 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट पर 494 किलो, मुंबई में 403 किलो, चेन्नई में 393 किलो सोना विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।

Story Loader